Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी दुर्गा मंडप में कलश स्थापन के मौके पर निकली कलश यात्रा

काफी संख्या में शामिल हुई महिलाएं व युवतियां

868

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में गुरूवार को कलश स्थापन के साथ नवरात्र पूजन की शुरूआत हुई। इस मौके पर तिसरी दुर्गा मंडप से सैकडों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर तिसरी चौक से होते हुए तिसरी तालाब पहुंची। जहां कलश में विधि पूजन करने के पश्चात जल भर पुन दुर्गामंदप गाजे बाजे के साथ पहुंची।
पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजीत सिन्हा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी बड़े धूम धाम से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई है। कार्यक्रम को सफल करने में पूजा कमिटी के सदस्य और तिसरी समाज के लोगों का अहम योगदान रहता है।

 

गायत्री मंदिर में शुरू हुआ अनुष्ठान

sawad sansar

इधर गायत्री मंदिर में गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान पूजन पुरे विधि विधान पूर्वक किया गया। यह अनुष्ठान नौ दिनों तक चलेगी जिसमें सैकड़ों महिलाएं गायत्री महामंत्र का लघु अनुष्ठान करती है। इस कार्यक्रम में पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजीत सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री मनोज यादव, तिसरी मुखिया किशोरी साव, प्रेम अग्रवाल, पंकज साह आदि लोग शामिल थे।

ITI

Comments are closed.