Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद अपराधियों का धावा, रिवॉल्वर दिखाकर गार्ड को बनाया बंधक

ट्रांसफार्मर से तांबे के तार समेत कीमती सामान पर किया हाथ साफ़, जाँच में जुटी पुलिस

0 5

गिरिडीह। जिले के गांडेय प्रखंड क्षेत्र के मडवाटांड़ में निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को रिवॉल्वर का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद निर्माणाधीन पावर हाउस में रखे कीमती सामान को खंगालना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने ट्रांसफार्मर में लगे तांबे के तार सहित अन्य कीमती सामान को अपने साथ ले गए। इस दौरान अपराधियों ने ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचाया। ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश क्षतिग्रस्त करने के साथ उसमें मौजूद तेल को भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद निर्माणाधीन पावर हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पॉवर हाउस में मौजूद गार्ड के अनुसार देर रात हथियारबंद बदमाश निर्माणाधीन परिसर में पहुंचे और रिवॉल्वर दिखाकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने आराम से लूटपाट की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए वहां मौजूद कर्मियों और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की। पुलिस टीम ने लूटे गए सामान और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया।

मौके पर इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत कितनी है और अपराधियों की पहचान कैसे की जा सकती है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित सुरागों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.