Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमुआ के गोविंदपुरा में अवैध पत्थर खदान में छापेमारी, 5 बोरा जिलेटिन समेत 6 ट्रैक्टर और एक पोकलेन जब्त

डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीएम व माइनिंग इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई, पत्थर कारोबारियों में मचा हड़कंप

0 9

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड में जारी अवैध पत्थर खनन के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड के मेढ़ोचपरको पंचायत के गोविंदपुरा स्थित कथित अवैध पत्थर खदान में उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीओ और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, 5 बोरा जिलेटिन, ब्लास्टिंग तार, छह ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन जब्त किया गया है ।छापेमारी के बाद अवैध पत्थर कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार इस खदान के संचालन से जुड़े लोगों में अनिल साव, डोमचांच (कोडरमा), रंजीत वर्मा निवासी पाराखारो, मांगरू साव, सुनील मेहता, सिकंदर साव पिता भगत साव निवासी पाराखारो, जितेंद्र वर्मा और महेंद्र यादव शामिल हैं। हालांकि इन नामों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इन सबके बीच जमुआ थाना के ड्राइवर सिकंदर की कथित भूमिका पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं।

sawad sansar

गौरतलब है कि गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन और खनिजों की तस्करी पर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को प्रवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंदपुरा में हुई इस कार्रवाई को अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। जिलेटिन और ब्लास्टिंग तार की बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब जांच का विषय यह होगा कि खदान में विस्फोटक सामग्री कहां से पहुंची, किसके निर्देश पर ब्लास्टिंग की जा रही थी और कथित अवैध खनन के पीछे वास्तविक संचालक कौन हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.