Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जीडी बगेड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हुआ हास्य योग शिविर का आयोजन

हास्य योग गुरु ने विद्यार्थियों को सिखाएं तनावमुक्त जीवन जीने के गुर

0 28

गिरिडीह। गिरिडीह के हास्य योग गुरु अरविंद कुमार की अगुआई में सोमवार को जीडी बगेड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। हास्य योग शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों ने जमकर ठहाके लगाए व तनावमुक्त रहने के गुर सीखे। कार्यक्रम की शुरुआत योग शिक्षिका सोनी कुमारी ने गायत्री मंत्र से किया। इसके बाद हास्य योग गुरु अरविंद कुमार ने विभिन्न हास्य योग क्रियाएं जैसे नमस्ते हास्य, तीर कमान हास्य, लस्सी हास्य, ट्रैक्टर हास्य, मोबाइल हास्य, डीप ब्रीथिंग हास्य, हनुमान हास्य आदि हास्य योग क्रियाएं विधि पूर्वक कराई।

sawad sansar

मौके पर हास्य योग गुरु अरविन्द कुमार ने बताया कि हास्य योग केंद्र (भारत) के तत्वाधान में निःशुल्क हास्य योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय होकर तनाव मुक्त जीवन जी सके। श्री कुमार ने सभी लोगों को रोजाना एक घंटा हास्य योग करने की सलाह दी, ताकि हँसते हुए योगासन से दिन भर तनावमुक्त व निरोग रह सके। उन्होंने कहा कि योग और हास्य का अद्भुत संगम है हास्य योग, जिससे तन के साथ मन को भी स्वस्थ्य बनाकर तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कहा कि जिस प्रकार ईश्वर ने हवा, पानी मुफ्त दिया है, उसी प्रकार यौगिक हँसी भी निःशुल्क है। इसका लाभ सभी को लेना चाहिए।

इस दौरान मौके पर मौजूद देवेंद्र सिंह ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रोज एक घंटे का समय योग को देने का अनुरोध किया। वहीं छात्रा सोनम कुमारी, छात्र राम सुंदर व रोहित कुमार ने योग के एक से बढ़कर एक अद्भुत आसन दिखाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर में प्राचार्य अनिल प्रसाद कुशवाहा, शिक्षिका वंदना चौरसिया, शिक्षक अर्णव सामंता, प्रकाश वर्मा, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.