Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह ब्रेकिंग कबरीबाद मामले में दिलीप की हत्या के आरोप में खदान के मैनेजर रामसागर और कर्मी अख्तर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0 61

गिरिडीह । सीसीएल क्षेत्र के कबरीबाद में बीते दिनों हुए दिलीप दास हत्याकांड मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कबरीबाद कोयला खदान के मैनेजर सह सुरक्षा प्रभारी रामसागर और सीसीएल कर्मी अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपी रामसागर और अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना के आधार पर उनके सरकारी क्वार्टर से दबोचा है। दोनों ही पुलिस द्वारा खोजे जाने की सूचना मिलने के बाद फरार होने के आरोपी फरार होने के प्रयास में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

sawad sansar

शनिवार को दोनों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान जब दोनों को कंट्रोल रूम में उनके फिंगर प्रिंट लेने के लिए लाया गया। वहां गाड़ी में बैठने के दौरान दोनों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें दिलीप दास हत्याकांड मामले में फंसाया गया है। कहा कि दिलीप दास की मौत साथियों के बीच आपस में हुए लड़ाई के दौरान हुआ है। इसमें सीसीएल के किसी कर्मी का कोई हाथ नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.