Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नेता प्रतिपक्ष सहित प्रदेश के कई नेता पहुंचे गिरिडीह, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

संगठन के आगामी कार्यक्रमों सहित मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0 9

गिरिडीह। भाजपा महानगर जिला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, दिलीप वर्मा, शालिनी बैसखयार के अलावे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी व कर्मवीर सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर आयोजित करने, 1 से 7 अक्टूबर तक मंडल स्तर की बैठकें आयोजित करने तथा इसके बाद शक्तिकेंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित करने सहित संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश नेताओं ने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया।

sawad sansar

जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गिरिडीह महानगर जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सेठ, दिनेश यादव, विनय सिंह, चुनूकांत, ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच, सिकन्दर हेम्ब्रम, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, देवराज, संगीता सेठ, सुरेश प्रसाद मंडल, दीपक यादव, संत कुमार लल्लू, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष खिरोधार दास, नगर अध्यक्ष सिंकु सिन्हा, राजेश गुप्ता, कुन्दन सिंह, अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.