Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपाईयों ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को सोपां ज्ञापन

एक साल से बंद पड़े डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य को पूनः चालु कराने की की मांग

0 7

गिरिडीह(तिसरी)। तिसरी में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए ग्रामीणों की मांग पर राजनीतिक दलों के प्रयास के काफी अरसे के बाद तिसरी के मचनिया टांड़ में निर्माण कार्य शुरू की गई। हालांकि जमीन विवाद के कारण कॉलेज निर्माण कार्य में ग्रहण लग गया है। करीब एक वर्ष से अधिक समय से निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज बंद पड़ा हुआ है। जिसे लेकर भाजपा तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंत्री नरेश यादव ओर समाजसेवी देवेंद्र गुप्ता ने भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को उनके आवास पर ग्रामीणों की हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर शीघ्र डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।

इस संबंध में नरेश यादव ने कहा कि विधानसभा के सत्र में बंद डिग्री कॉलेज की मामले को जोर शोर से उठाने की अपील किया। ताकि तिसरी गांवा देवरी प्रखंड के छात्रों को इसका लाभ मिल सके। खाश कर इस क्षेत्र की लड़कियों को काफी फायदा मिलेगा। बता दंे कि बीते वर्ष डिग्री कॉलेज की निर्माण निरंजन राय कंट्रक्शन के द्वारा किया गया। कॉलेज की निर्माण युद्ध स्तर पर की जा रही थी। तीन चार महीना में सवा सौ करोड़ खर्च कर लिंटन तक दर्जनों पिलर खड़ा हो गई। लेकिन जमीन विवाद उत्पन्न होने के कारण डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। तिसरी अंचल द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद भी बिहार के द्विवेदी नामक एक व्यक्ति का निजी जमीन होने से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर के बाद डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य रुक गया।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.