Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बस स्टैंड का महापौर ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

0 41

गिरिडीह: शहर के बस स्टैंड का आज सुबह महापौर प्रमिला मेहरा ने पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से बातचीत की।

महापौर ने बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

sawad sansar

भ्रमण के दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन से संबंधित अपनी समस्याएं भी महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.