Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

श्याम भक्ति में सराबोर हुआ गिरिडीह, भव्य निशान यात्रा के साथ 47वें वार्षिक महोत्सव की हुई शुरूआत कुटिया मंदिर स्थित रामबाग में सजा प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार, दो दिनों तक चलेगा अखंड भजन-कीर्तन

0 16

गिरिडीह। भादो एकादशी के मौके पर श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वाँ वार्षिक महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरूआत मंगलवार की सुबह 9 से 11 बजे तक बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित एवं भव्य निशान यात्रा निकालकर की गई। दोपहर बाद शहर के कुटिया मंदिर से निकली निशान यात्रा में काफी संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान थामे शामिल हुए और जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए शहर का भ्रमण किया। यात्रा में सजे वाहन पर श्री श्याम प्रभु के साथ भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान का भव्य दरबार सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं स्थानीय भजन गायकों की टीम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

“देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, मेरे सर पर रख दो बाबा तुम अपना सिर्फ हाथ” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। श्याम भक्तों की युवा टोली कंधे पर बाबा की पालकी लेकर यात्रा में शामिल हुई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी की आरती उतारी और आस्था के साथ पालकी के नीचे से गुजरकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

sawad sansar

श्री श्याम सेवा मंडल के सदस्य संजय भुदोलिया ने बताया कि वार्षिक महोत्सव की शुरुआत निशान यात्रा के साथ हुई है। जबकि कुटिया मंदिर स्थित रामबाग में प्रभु श्री श्याम का भव्य श्रृंगार, दरबार, अखंड ज्योत, सवामणी एवं छप्पन भोग विशेष आकर्षण होगा। वहीं बुधवार को सवामणी का भोग लगाया जाएगा। वहीं अध्यक्ष बांके बिहारी शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंगलवार से बुधवार तक अखंड भजन-कीर्तन चलेगा। जिसमें बाहर से आये हुए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी।

महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक संजय कुमार भुदौलिया, सह-संयोजक किशन अग्रवाल, अध्यक्ष बाँके बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल, सचिव कुणाल कुमार मोदी, सह-सचिव संजय शर्मा (सीए), कोषाध्यक्ष प्रभात खेतान एवं सह-कोषाध्यक्ष नारायण सौंधालिया, मुकेश जालान, सतीश केडिया, राकेश मोदी, डब्लू अग्रवाल, राजेश जालान, अतुल शर्मा, विकास बागड़िया, श्याम कुमार समेत अन्य सदस्य जूटे हुए है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.