Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एमएमडीआर बिल के विरोध में कांग्रेस ने टॉवर चौक पर किया महाधरना का आयोजन, प्रदेष उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी हुए शामिल

कहा केंद्र सरकार ने नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर किया कुठाराघात, राज्य की अर्थव्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा असर

0 23

गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खनिज संशोधन विधेयक (डडक्त् ठपसस) के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गुरुवार को टॉवर चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरना के दौरान कांग्रेस नेताओं केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया।

घरना में शामिल हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर और गिरिडीह जिला कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात करते हुए राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के अधिकार को कमजोर करने का काम किया गया है। जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में होता है। ऐसे में नए खनन बिल से राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।

sawad sansar

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिंहा मंटू, धनंजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

धरना में राजेश तुरी, संतोष राय, निजाम अंसारी, मनोज राय, मोतीलाल शास्त्री, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद सोहेल, बिलाल अहमद, हुसैनी मोहम्मद अली खान, सरफराज अंसारी, अहमद राजा नूरी, जुनेद आलम, मोहम्मद मनीर अंसारी, कपिल देव राय, बिमल राय, साबिर खान, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, मोहम्मद नेशाब, दुर्गा शर्मा, रोशिनता हेंब्रम, इतवारी वर्मा, मेराज अख्तर, नागेश्वर मंडल, शाहनवाज आलम, अभिनंदन सिंह, रघुनंदन सिंह, सहदेव तूरी, सुदामा राम, सुंदर मुर्मू, सरफराज अहमद सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.