Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भीषण गर्मी के बीच तकनीकी कारणों से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, लोगों को झेलनी पड़ रही है फजीहत

लोगों की समस्या को देख उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया पावर ग्रिड एवं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, कहा विद्युत आपूर्ति बहाल करना प्रशासन की प्राथमिकता

0 62

गिरिडीह। भीषण गर्मी के बीच चलने वाली तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। साथ ही पचम्बा रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान करहरबारी पावर ग्रीड/बस स्टैंड पावर सब स्टेशन की कई विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा है। जिसमें लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। ऐसे में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को पावर ग्रिड एवं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था बहाल करने के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त श्री यादव ने करहरबारी पावर ग्रीड, बस स्टैंड पावर सब स्टेशन तथा डांडीडीह पावर ग्रीड स्टेशन का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी दिक्कतों एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस क्रम में विद्युत प्रमंडल ने कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अत्यधिक गर्मी, तेज हवा एवं रोड चौड़ीकरण कार्य के कारण 33 केवीए लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई जगहों पर विद्युत पोल एवं ओवरहेड तारों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत युद्धस्तर पर की जा रही है। विभाग द्वारा अतिरिक्त संसाधन एवं तकनीकी कर्मियों लगाकर कार्य कराया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य हो सके।

 

sawad sansar

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस दौरान उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का भी भ्रमण किया तथा मरम्मत कार्य में जुटे कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए 45 मैनपावर को लगाया गया है, जो लगातार फील्ड में कार्य कर क्षतिग्रस्त लाइनों एवं विद्युत ढांचे की मरम्मत में जुटे हुए हैं। प्रशासन एवं विद्युत विभाग की टीम संयुक्त रूप से स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।

 

इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शकील आलम, कार्यपालक अभियंता, गिरिडीह (दक्षिण) मृणाल गौतम एवं सहायक अभियंता सुरजीत उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.