Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेंगाबाद चौक के पास हाइवे पर डीजल टंकी फटने से ट्रक में लगी आग, एक पीकअप वैन भी आया चपेट में

लोगों की तत्परता से आग पर जल्द पाया गया काबू

0 25

गिरिडीह। बेंगाबाद चौक के पास गुरुवार दोपहर बाद उस समय एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब डीजल टंकी फटने के कारण एक चलती ट्रक में आग लग गई। ट्रक से सड़क पर गिर रहे डीजल में आग फैलने के कारण मुख्य सड़क पर भी लपटें उठने लगीं। आग की भयावह स्थिति देख बेंगाबाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सड़क किनारे खड़े टोटो, बाइक और अन्य वाहनों को तत्काल हटाने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाने के प्रयास में भी जूट गए। इस क्रम में पास ही खड़ी पिकअप वैन का एक टायर भी जल गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि एपी 05 टीडी 7399 नंबर का ट्रक चालक सलीम अंसारी पटना से मछली खाली कर नारायणपुर, जामताड़ा जा रहा था। बेंगाबाद चौक पहुंचते ही अचानक ट्रक की डीजल टंकी फट गई। टंकी से डीजल सड़क पर गिरने लगा। इसी दौरान साइलेंसर से निकली चिंगारी के संपर्क में आने से डीजल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें सड़क पर फैलने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने ट्रक को बेंगाबाद चौक स्थित एनएच मुख्य पथ के किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान सड़क पर बह रहे आग लगी डीजल की चपेट में आने से एक पीकअप वाहन का टायर भी जल गया।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को भी सूचना दी। हालांकि, दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.