Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नहीं रहे सदर अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ. बीएन. झा, कुएं में मिला शव

जांच में जुटी पुलिस, मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे डॉ झा

0 13

गिरिडीह। गिरिडीह के जाने-माने चिकित्सक एवं सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रहे डॉ. बीएन झा का शव सोमवार सुबह चैताडीह स्थित कमरशाली के पीछे एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी शोक है। डॉ. झा लंबे समय से चिकित्सा सेवा से जुड़े रहे थे और शहर में उनकी पहचान एक वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में थी।

sawad sansar

परिजनों और स्थानीय लोगों की माने तो डॉ. झा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद चैताडीह क्षेत्र के एक कुएं में शव होने की सूचना मिली। हालांकि ये भी बताया गया कि मॉर्निंग वाक के दौरान प्रतिदिन उनके साथ उनके घर या क्लिनिक का एक व्यक्ति होता था, लेकिन आज स्टाफ  के आने के पहले ही वे घर से वॉक के लिए निकल गए थे। संभावना जताई जा रही है कि कुंए की  मेढ़ पर बैठने के दौरान वे कुएं में गिर गए होंगे।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने के साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.