Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीसी के निर्देश पर एसडीएम ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, नियमों के अनुपालन की की जांच

संचालकों को एसडीएम ने नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन करने का दिया दिर्नेश

0 22

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर गुरुवार को सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुपालन, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं तथा कोचिंग संस्थानों के संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस क्रम में एसडीएम धीरेन्द्र प्रसाद विक्रमादित्य क्लासेस, दशरथ मैथेमेटिक्स क्लासेस, राजीव क्लासेस एवं एक्साम गाइडेंस सहित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने संस्थानों में विद्यार्थियों का पंजीकरण, ट्यूटर्स/शिक्षकों से संबंधित अभिलेख, कोचिंग सेंटर का पंजीकरण, कक्षाओं की व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, अध्ययन सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन एवं अन्य आवश्यक मानकों से संबंधित बिंदुओं की जांच की।

sawad sansar

साथ ही उन्होंने संचालकों को निर्देश दिया कि कोचिंग संस्थानों का संचालन निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप ही किया जाए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ संस्थान में आवश्यक सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संस्थान संचालकों को सभी आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के संचालन में पारदर्शिता, विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा तथा निर्धारित नियमों का अनुपालन प्रशासन की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.