Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ज्येष्ठ अमावस्या के मौके पर मनाई गई शनिदेव की जयंती, शनि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

दिन भर चला पूजा अर्चना का दौर, रविवार को होगा हवन और भंडारे का आयोजन

0 124

गिरिडीह। ज्येष्ठ अमावस्या के मौके पर शनिवार को सूर्य पुत्र भगवान शनिदेव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर के कुटिया मंदिर रोड स्थित शनि मंदिर को जहां एक ओर आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं अहले सुबह से ही शनिदेव की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। भक्त श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा अर्चना करते हुए काला तील मिला सरसो का तेल व पुष्प अर्पित करने के साथ ही भोग लगा रहे थे। इस दौरान मंदिर के पुजारी भी श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा करने के साथ ही आरती की गई। देर शाम तक मंदिर में पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।

 

मौके पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन श्रीश्री शनिदेव की जयंती महोत्सव मनाया जाता है। जयंती महोत्सव के पहले दिन जहां शनिदेव का अभिषेक करने के बाद दिन भर पूजा अर्चना की जांती है। वहीं दूसरे दिन हवन को पूर्णाहुति देने के साथ ही भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में भक्त शामिल होते है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.