Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन

बहनों ने भाईयों के कलाई में बंधी राखी, महापौर प्रमिला मेहरा ने मंत्री सुदिव्य कुमार को बांधी राखी

0 8

गिरिडीह। भाई बहन के अटूट रिस्ते का त्यौहार रक्षा बंधन गिरिडीह में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुबह से ही बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधनी शुरू कर दी थी। बड़े हो या बच्चे, दूर हो या पास सभी भाई बहनों में रक्षा बंधन को लेकर एक अलग से प्यार और एहसास देखने को मिला। छोटे छोटे भाई बहनों ने जहां इस त्योहार को पूरे एहसास के साथ मनाया।

 

sawad sansar

वहीं दूर रहने वाली बहने भी आज के दिन को विशेष मानते हुए अपने भाईयों के पास पहुंची और शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही टीका लगाकर और आरती उतारकर भाई के लम्बी उम्र के प्राथना की। इस दौरान भाईयों ने भी बहनों के इस प्यार और स्नेह के बदले प्यार भरा उपहार दिया।

इस क्रम में गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा भी मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार के घर पहुंची और उनके कलाई पर राखी बांधा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.