Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचम्बा गर्ल्स हाई स्कूल के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी

बिग ब्रेकिंग

547

पचम्बा गर्ल्स हाई स्कूल के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान परसाटांड़ के 28 वर्षीय विकास मल्लाह के रूप में हुई है. विकास मल्लाह का शव गर्ल्स हाइ स्कूल पचंबा के बगल की गली में नाले में पड़ा मिला है. बताया जा रहा है कि विकास मल्लाह बीते 1 फरवरी को स्कूल में ही प्रसाद बनाने का काम कर रहा था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था. परिजन तीन दिनों से उसकी तलाश में थे. इसे लेकर कल ही परिजनों ने पचम्बा थाना में आवेदन भी दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

ITI

Comments are closed.