Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बगोदर में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्,या, मोर्निग वॉक पर निकले लोगों ने हेसला के पास हाइवे पर देखी ला,श

स्थानीय मुखिया सहित लोगों ने किया हाइवे को जाम

0 24

गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला नेशनल हाईवे के बीच रोड में भाजपा नेता 27 वर्षीय मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीधे उनके सिर के बीचों बीच मारी गई। जिसके कारण उनके सिर के बीचोंबीच सुराख हो गया। मृतक मिथलेश यादव बगोदर के भाजयुमो का नेता था ।

हेसला नेशनल हाईवे के बीच रोड में मिथलेश यादव का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बगोदर प्रमुख आशा महतो सहित काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने मिथिलेश यादव का शव बीच हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया।

sawad sansar

इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक हेसला गांव का रहने वाला था और हेसला नेशनल हाईवे के समीप सर्विस सेंटर का दुकान चलाता था। देर रात मृतक मिथिलेश यादव मां को घर से बोलकर निकला कि वो दुकान में ही सोने जा रहा है। वही दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसके शव को नेशनल हाईवे के बीचोबीच मार्निग वॉक पर निकले लोगों ने देखा। जिसके बाद मौके स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिथलेश यादव की हत्या किसने और क्यूं की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.