Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेएलकेएम का बढ़ रहा जनाधार, लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार व मधवाडीह मुखिया मो0 सिद्दकी सहित कई लोग हुए शामिल

पार्टी सूप्रीमो जयराम महतो की उपस्थिति में जेएलकेएम नेता नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने दिलाई सदस्यता

0 105

गिरिडीह। इन दिनों झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सूप्रिमों सह डुमरी विधायक जयराम महतो संगठन विस्तार करते हुए लगतार बैठके कर रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को वे गिरिडीह पहुंचे और बक्सीडीह रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस क्रम में जेएलकेएम के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी के पहल पर लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार के साथ महेंद्र वर्मा, आदित्य राज, सुमित कुमार, करण कुमार यादव, सुमित सिंह, जयंत, राजेश, अर्जुन, संतोष, ऋषभ, रितेश, प्रियम सिन्हा, शुभम कुमार, विकास रंजन, अभिजीत वर्मा, प्रिंस राज, राजेश, दीपक, अनु के अलावे मधवाडीह मुखिया मो. सिद्दकी अंसारी के नेतृत्व में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के शेदकी अंसारी, मामुद्दीन अंसारी, सिदकी मीना, लियाकत खान, मो. इब्राहिम, मो. आरिफ, मिराज खान, यासीन खान सहित अन्य कई युवाओं ने जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जेएलकेएम सूप्रिमों सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने सभी लोगों को फुल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

sawad sansar

इस दौरान विधायक श्री महतो ने कहा कि पार्टी को ओर भी अधिक मजबूत करने के लिए लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। कहा कि लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार, मधवाडीह पंचायत के मुखिया सिद्दकी अंसारी सहित अन्य लोगों के पार्टी में शामिल होने से गिरिडीह में उनकी पार्टी ओर भी अधिक मजबूत होगी। कहा कि झारखंड में एक मात्र जेएलकेएम पार्टी ही है जो सत्ता से सांठ गांठ करने के बजाय आम जनता की आवाज को बूलंद करने का काम कर रही है। चाहे भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या छात्रहीत से जुड़ा मामला हो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा हर मोर्चें में सिर्फ जनता के साथ खड़ी है।

वहीं संयुक्त सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि झारखंड में युवाओं की आवाज को उठाने वाली एक मात्र पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक का्रंतिकारी मोर्चा है। जो शुरू से ही पार्टी सूप्रीमो जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड की पिछड़ी और दबे कुचले लोगों की आवाज को बूलंद करने का काम कर रही है। साथ ही झारखंड की लाखों बेरोजगार युवाओं, छात्रों के लिए भी लगातार संर्घषशील है। जिसे देखते हुए लोग अब जेएलकेएम में शामिल हो रहे है।

बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव फरजान खान, केंद्रीय केंद्रीय संगठन सचिव यमुना मण्डल, केंद्रीय संगठन सचिव कनक गुप्ता, केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय रॉय, ज़िला अध्यक्ष अमीत कुमार, ज़िला महासचिव प्रकाश वर्मा, जिला सचिव अर्जुन पंडित, ज़िला सचिव शुभाष चौधरी, ज़िला सचिव सिद्धांत रंजन, जिला सचिव दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष आकश विश्वकर्मा, कार्यकरणी सदस्य रंजन कुमार, अशोक कुमार यादव, संदीप मलहा, वतन साहू, मिहीर कुमार, भुनेश्वर दास ,बसंत ताती, राजेश रवानी, सूरज यादव, सुरेन्द्र यादव, विकास झारखंडी, कुलदीप, मज़हर संग काफी संख्या में जेएलकेएम के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.