Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनबाद में वासेपुर समेत आधा दर्जन जगहों पर ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक महिला सहित 4 हिरासत में, एक AK-47 की तलाश में जुटी एटीएस

446

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार झारखण्ड से जुड़ते दिख रहे हैं. शनिवार की सुबह एटीएस की टीम झारखण्ड के धनबाद पहुँची और एक साथ 4 स्थानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी की. एटीएस की टीम धनबाद के वासेपुर, आज़ाद नगर, पांडरपाला और भूली में छापेमारी कर रही है. अभी तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर एटीएस की टीम ने तीन युवकों और एक लड़की को हिरासत में लिया है और इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किया हैं.

एटीएस की टीम ने वासेपुर के शमशेर नगर से शबनम नाम की एक महिला, आज़ाद नगर से आयन जावेद और पांडरपाला से युसूफ व कौसर को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ़्तारियाँ आतंकी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर की गई हैं.

sawad sansar

सूत्रों के अनुसार एटीएस की टीम एक A K 47 राइफल की खोज भी कर रही है.

इस ख़बर का अपडेट अभी जारी है……….

ITI

Comments are closed.