Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में चरमराई बिजली व्यवस्था से जनता त्राहिमाम, भाजयुमो नेता संजीव कुमार ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात

कहा हेमंत सरकार में जनता का हाल बेहाल, बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता

0 108

गिरिडीह। लगभग 24 घंटों से गिरिडीह के फीडर-3 अंतर्गत बक्सीडीह, भंडारीडीह, शास्त्रीनगर, अलकापुरी, बोड़ो एवं पचंबा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी में आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड पार्षद सह भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने शनिवार को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि पूरे बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई योजनाएँ लागू कर पावर ग्रिड एवं वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया था।

sawad sansar

लेकिन पिछले 7 वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली खपत कई गुना बढ़ने के बावजूद वर्तमान हेमंत सरकार द्वारा बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और रखरखाव पर अपेक्षित कार्य नहीं किया गया है। जिसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है

कहा कि चरमराई विद्युत व्यवस्था के कारण इस भीषण गर्मी में आम लोगों को लगातार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जबकि आसपास के कई राज्यों में लोगों को 20–22 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं झारखंड के कई क्षेत्रों में लोगों को 10 घंटे भी नियमित बिजली नसीब नहीं हो पा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.