Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर डीसी व एसपी ने दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा: रामनिवास यादव

188

गिरिडीह। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी ने समाहरणालय सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा है। उनका साहस और योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए है, उसे देश सदियों तक याद रखेगा। कहा कि उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का ही आज परिणाम है कि हम अपनी माटी, संस्कृति और धरोहर को संरक्षित रखे हुए हैं।

sawad sansar

वहीं एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया एवं अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। हम सभी को उनके आदर्शों, मूल्यों एवं विचारों को आत्मसात करना चाहिए।

Comments are closed.