Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मज़दूर दिवस के मौके पर टफकॉन टीएमटी ने किया स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन

करीब 500 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच, निशुल्क उपलब्ध कराई गई दवाईयां

0 83

गिरिडीह। गिरिडीह के जाने माने टीएमटी स्टील फैक्ट्री लंगटा बाबा स्टील के टफकॉन टीएमटी प्लांट में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक गुप्ता और प्लांट हेड दुलार बेरा ने विधिवत् रूप से किया।

कंपनी के मार्केटिंग हेड हिमांशु प्रियदर्शी व कंपनी के विक्की गुप्ता के देखरेख में आयोजित स्वास्थ जांच शिविर में करीब 500 से अधिक मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान हृदय रोग से जुड़ी बीमारी के साथ साथ मौसमी बीमारी की भी जांच हुई। शिविर कई चिकित्सकों की टीम योगदान देते हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते दिखे। इस क्रम में समान्य बीमार्यों से ग्रसित मजदूरों को प्रबंधन की ओर से निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

sawad sansar

मौके पर प्लांट हेड दुलार बेरा ने कहा कि आज मजदूर दिवस का दिन है, इसलिए टफकॉन टीएमटी स्टील प्रबंधन ने स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया है। जिससे मजदूरों के स्वास्थ की जांच हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.