Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व साइकिल दिवस पर गिरिडीह कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और ईंधन बचत का सशक्त संदेश

121

गिरिडीह : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गिरिडीह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–1 ने माई भारत पोर्टल के सहयोग से एक प्रभावशाली साइकिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य साइकिल चलाने के लाभों, जैसे पर्यावरण संरक्षण, शून्य प्रदूषण, ईंधन बचत, आर्थिक लाभ और स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व NSS इकाई–1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. डी.के. वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिससे NSS स्वयंसेवकों की सक्रियता और सामाजिक योगदान को बल मिला।इस जागरूकता अभियान में स्वयंसेवकों जय राहुल, पीयूष, सुशांत, कृष्णा, योगी, करण, सौरभ, दीपेश, सत्यम, मोहित, इमरान, शिवम और आकाश ने विशेष भूमिका निभाई।

sawad sansar

यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Comments are closed.