भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपाइयों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज, लगे कई ग़ैर ज़मानती धराए
सीएम हेमंत सोरेन का जबरन पुतला दहन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के लगे आरोप

गिरिडीह। छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन करने को लेकर शनिवार को गिरिडीह नगर थाना पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच हुए आपसी टकराव के बाद नगर थाना पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को अंचल निरीक्षक मनोज सिंह के आवदेन पर नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या दर्ज करते हुए 189 (2),190, 126(2), धारा 152 समेत अन्य कई गैर जमानतियों धराए लगाते हुए केस दर्ज किया है।
नगर थाना को दिए आवेदन में अंचल निरीक्षक मनोज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, आजसू नेत्री प्रियंका शर्मा, आजसू नेता कंपू यादव, भाजपा नेता हरमिंदर सिंह बग्गा, कुंदन सिंह, विक्की गुप्ता विवेक, नवीन सिन्हा, सिकंदर हेंब्रम, मिथुन चंद्रवंशी समेत अन्य नेताओं ने झंडा मैदान में जबरन सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं के धक्क मुक्की भी हुआ। इस दौरान झंडा मैदान के दूसरे हिस्से में भाजपा नेताओं के साथ कई अज्ञात लोग सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर दिया। साथ ही झंडा मैदान से पुलिस को धक्का मुक्की करते हुए शहर में प्रवेश किया और टावर चौक सहित और कई स्थानों पर पुतला दहन किया। इधर केस दर्ज करने के बाद अब नगर थाना पुलिस मामले की करवाई में जुट गई है ।

