Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

14 दिसम्बर को मनाया जाएगा महाराज जरासंघ का वार्षिक महोत्सव, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

0 315

गिरिडीह। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के द्वारा रविवार को महाराज जरासंघ की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। उक्त जानकारी शुक्रवार को सबेरा सिनेमा हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू , प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी , नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राम चंद्रवंशी , अनिल चंद्रवंशी ने दी। प्रेसवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने महोत्सव की रूप रेखा के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर को सबेरा सिनेमा हॉल में भव्य रूप से महाराज जरासंघ की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें जिले के तमाम चंद्रवंशी समाज के लोग शामिल होंगे। बताया कि सर्कस मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान समाज के लोग महाराज जरासंघ चौक में माल्यार्पण करने के बाद शहर भ्रमण करते हुए सवेरा सिनेमा हॉल पहुंचेगी। कार्यक्रम मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्रवंशी, बिहार राज्य के एमएलसी रामबली सिंह, ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी रहे प्रमोद चंद्रवंशी के अलावा मध्य प्रदेश उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी राजगुरु के अलावा झारखंड के रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, कोडरमा, धनबाद, देवघर के अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.