Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी पूरी, झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार देंगे तिरंगे को सलामी

सरकारी व नीजि संस्थानों में शान से लहराया जायेगा तिरंगा, बंद रहेंगी शराब, भांग, गांजा, मांस, मछली की दुकानें

0 8

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में शनिवार को आजादी का जश्न मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा झंडा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह एवं विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे झंडा मैदान स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। वहीं मौके पर उपायुक्त राम निवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों छात्र-छात्राएं सहित संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। प्रभात फेरी के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। वहीं शाम को नगर भवन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के कलाकारों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा देशभक्ति, सांस्कृति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में होगा ध्वजारोहण

sawad sansar

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का समय भी निर्धारित किया गया है। जिला गोपनीय कार्यालय में सुबह 8.20 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव ध्वजारोहण करेंगे। वहीं अनुमंडल कार्यालय में 10.10 बजे एसडीएम धीरेन्द्र प्रसाद, जिला परिषद कार्यालय में 10.30 बजे जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, सिविल सर्जन कार्यालय में 10.30 बजे सिविल सर्जन बच्चा सिंह, नगर निगम में 10.30 बजे महापौर प्रमिला मेहरा ध्वजारोहण करेंगी। वहीं समाहरणालय परिसर में 11 बजे तथा पुलिस लाइन में 11.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त श्री यादव जहां सभी कार्यालय प्रधानों को अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय के अनुरूप ध्वजारोहण सुनिश्चित करने तथा समारोह में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शामिल होने का निर्देश दिया है। वहीं जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी शराब, भांग, गांजा, मांस एवं मछली की दुकानें तथा सभी कसाईखाने पूर्णतः बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.