Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सीएपीएफ वॉरियर ग्रुप ने शाहिद सीताराम उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

डीसी और एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीद सीताराम उपाध्याय की प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित

0 164

गिरिडीह। गिरिडीह के शहीद सीताराम उपाध्याय की स्मृति में सोमवार को सीएपीएफ वॉरियर ग्रुप द्वारा शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप महापौर सुमित कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने शहीद सीताराम उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में उपायुक्त ने शहीद सीताराम उपाध्याय के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें सांत्वना दी।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, बल्कि वे अपने साहस और बलिदान के माध्यम से सदैव समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनकर जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद सीताराम उपाध्याय का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का संदेश देता रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव शहीद परिवारों के सम्मान एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने शहीद के त्याग और बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित और मजबूत बना हुआ है। उन्होंने ब्।च्थ् ॅंततपवते ळतवनच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.