Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

समाहरणालय सहित विभिन्न कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने दी शुभकानाएं

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का कराता है एहसास: रामनिवास यादव

0 14

गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा मैदान में मुख्य समारोह होने के बाद के बाद समाहरणालय भवन सहित विभिन्न विभागीय कार्यालय में भी पूरे उत्साह के तिरंगे को सलामी दी गई। इस क्रम में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर के साथ ही समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग होने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा करना तथा देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण के मूल उद्देश्यों के साथ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इधर एसडीएम कार्यालय सदर एसडीएम धीरेन्द्र प्रसाद, जिला परिषद में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, नगर निगम में महापौर प्रमिला मेहरा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वही डीपीआरओ कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने ध्वजारोहण किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.