Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर प्रखंड के बजटो में बच्चों को पोलियो की खुराक देकर डीसी और एसपी ने की पल्स पोलिया अभियान की शुरूआत

डीसी और एसपी ने लोगों से किया अहवान, अपने बच्चों को दें दो बूंद जिंदगी की

0 27

गिरिडीह। सदर प्रखण्ड स्थित बजटों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण नन्हें मुन्हे बच्चों को लेकर पहुंचे हुए थे।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरुकता ही बचाव का पहला कदम है। भारत पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए भी पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को डबल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाया जाना जरुरी है। उन्होंने सभी अभिभावकों को अहवान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये।

कहा कि पल्स पोलियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। कहा कि संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 4 लाख 91 हजार 38 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन 2403 बूथों पर खुराक दी गई। वहीं 29 और 30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया कि अभियान में 4793 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि आज से पल्स पोलियों कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जो 30 जून तक संचालित किया जाएगा। जिसमें आज बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देंगे। कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो से ग्रसित ना हो और इस अभियान से कोई भी बच्चा ना छूटे। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बूथ पर लेकर पहुंचे और पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दें ताकि आपका बच्चा भविष्य में पोलियो से ग्रसित न हो।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.