बनियाडीह में हुई जेएलकेएम की बैठक, पूर्वी भाग के प्रखंड अध्यक्ष बने रंजित यादव

गिरिडीह। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित महतो की अध्यक्षता में शनिवार को बनियाडीह में एक बैठक हुई। बैठक में काफी संख्या में जेएलकेएम के कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो और केन्द्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी की उपस्थिति में पूर्वी भाग प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसहमति से रंजित यादव को पूर्वि भाग का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
बैठक के दौरान पार्टी के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो ने कहा कि पार्टी का विस्तार करते हुए आज गिरिडीह जिले के पूर्वी भाग के लिए प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। बताया कि रंजित यादव को सर्वसहमति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द प्रखंड कमिटी का गठन कर पदाधिकारियों की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपने का कार्य करें। वहीं केन्द्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि युवाओं के बीव पार्टी सूर्पीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो की एक अलग ही छवि बनी है। जिसके कारण जगह जगह युवा जेएलकेएम से जुड़ रहे है। कहा कि जल्द ही गिरिडीह जिले में पार्टी का बड़ा स्वरूप देखने को मिलेगा।


बैठक में जिला सचिव सिद्धांत रंजन, अर्जून पंडीत, अशोक यादव, नगर अध्यक्ष आकाश विश्वकर्मा, दिगविजय राय, राजकुमार राय, संदीप मल्लाह, सुरज यादव, सुरेन्द्र यादव सहित काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

