Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सीए फाइनल में डीएवी सिरसिया की दो पूर्व छात्राओं ने लहराया परचम, खुशी अग्रवाल को AIR-17

0 12

गिरिडीह, 14 जुलाई : बद्रीनारायण साहा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिरसिया, गिरिडीह की दो पूर्व छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की पूर्व छात्रा खुशी अग्रवाल ने मई 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में 600 में से 437 अंक प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय 17वीं रैंक (AIR-17) हासिल की। खुशी ने वर्ष 2019-20 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और बाद में हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

sawad sansar

वहीं, राधिका मुसद्दी ने सीए फाइनल परीक्षा में 317 अंक प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया। राधिका ने वर्ष 2019-20 में कक्षा 12वीं में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने दोनों छात्राओं को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्राचार्य ने कहा कि खुशी और राधिका की सफलता विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। विशेष रूप से खुशी की अखिल भारतीय 17वीं रैंक वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश देती है।

विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.