Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ठंड को देखते हुए झारखण्ड कोलयरी मजदूर संघ यूनियन ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

699

गिरिडीह। कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखण्ड कोलयरी मजदूर संघ यूनियन द्वारा बुधवार को अम्बेडकर चौक पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब पांच सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मांेगिया टीएमटी के चैयरमेन डॉ गुणवंत सिंह, झारखण्ड कोलयरी मजदूर संघ यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गोबिन्द मंडल, भाजपा नेता विनय सिंह, समाजसेवी डॉ अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर यूनियन के केन्द्रीय सचिव नन्दलाल मलाह, महेन्द्र वर्मा, उमेश मंडल, गोकुल राम, उमेश दास सहित यूनियन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.