Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो नगर समिति की बैठक में स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर हुई चर्चा

सदस्यता अभियान के तहत वार्ड स्तर पर कैम्प लगाकर बढ़ाई जायेगी सदस्यों की संख्या

750

गिरिडीह। आगामी चार मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो नगर समिति की एक बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा हरिमोहन कंधवे समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए अधिक अधिक से संख्या में पार्टी के सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

मौके पर झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा कि सबसे पहले शहरी क्षेत्र में झामुमो के सदस्यता अभियान को तेज गति देने के साथ ही की सदस्यों की संख्या बढ़ाई जायेगी। इसके लिए वार्ड में हर चौक पर कैंप लगाकार सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। कहा कि प्रयास होगा कि 20 हजार नए सदस्य शहर में बनाए जायेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 4 मार्च को गिरिडीह पार्टी का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जायेगा, जो गिरिडीह के लिए ऐतिहासिक होगा।

ITI

Comments are closed.