Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी क्लब का 69वाँ पदस्थापना समारोह संपन्न, अमित कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष व मनीष वर्णवाल सचिव

रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

0 15

गिरिडीह। रोटरी क्लब गिरिडीह का 69वाँ पदस्थापना समारोह समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन रवि चूड़ीवाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन विजय सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया, जबकि समारोह के अंत में रोटेरियन प्रकाश सहाय ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

sawad sansar

समारोह के दौरान रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता ने रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष तथा रोटेरियन मनीष बर्नवाल ने सचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन पियूष मुसद्दी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए क्लब के सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों, सेवा कार्यों एवं मानवीय मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है। उन्होंने सभी रोटेरियन्स से “Service Above Self” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का आह्वान किया।

वहीं अध्यक्षीय भाषण में रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता ने रोटरी वर्ष 2026-27 की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्लब रोटरी के नए संदेश”Create Lasting Impact” को आत्मसात करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रोटरी गिरिडीह अपने स्थायी सेवा प्रकल्पों रोटरी नेत्र चिकित्सालय, डायलिसिस सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, सहेली सेंटर, एम्बुलेंस सेवा, शव वाहन सेवा एवं आई चेकअप को और अधिक सशक्त बनाएगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास के क्षेत्र में नई परियोजनाएँ प्रारंभ की जाएंगी।

समारोह में राजेन्द्र बगड़िया, प्रमोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह मोंगिया, प्रदीप डालमिया, रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार, चेंबर्स कॉमर्स गिरिडीह के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, चेंबर्स ऑफ कॉमर्स गिरिडीह कोयलांचल के अध्यक्ष राहुल बर्मन, डॉ मो0 आजाद, डॉ तारकनाथ देव, डॉ विकास लाल, डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ.आर.आर. केडिया, डॉ विकास माथुर, रो0 राजेश जालान, राजन जैन, प्रदीप जैन, विकास बगड़िया, अभिषेक जैन, देवेंद्र सिंह, मनीष तर्वे,आशीष तर्वे,शरद रूंगटा, शंभू जैन, संजय शर्मा, विकास बसईवाला शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.