Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मर्सी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

300 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार व विशेषज्ञ परामर्श

0 492

गिरिडीह। मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में जिले भर से आए मरीजों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पंडिला, डॉ. सना खान; ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. एम. इफ्तिखार अहमद; सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. राम बाबू; मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एन. के. सिंह, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रज़ी अरशद; बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल; चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहाद आज़ाद; जनरल सर्जन डॉ. अफजल हुसैन कासमी; ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया तथा ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. विशाल शाहाबादी शामिल रहे।

sawad sansar

शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी, यूरिन, हीमोग्लोबिन, एक्स-रे सहित कई जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया।

मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परमहंस मिश्र ने बताया कि लोगों की उत्साही भागीदारी से स्पष्ट है कि गिरिडीह के नागरिक अब स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजीकृत सभी मरीजों को सीटी स्कैन, एक्स-रे और पैथोलॉजी जांचों पर 30 से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मर्सी हॉस्पिटल भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती रहें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी टीम और प्रबंधन सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.