Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

यूट्यूबर मिशु मंडल के गिरफ्तारी के विरोध में उतरा जागरूकता संघ और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा

युवाओं ने गिरिडीह पुलिस का किया पुतला दहन, किया प्रदर्शन

0 12

गिरिडीह। बीते दिनों सीसीएल क्षेत्र के कबरीबाद में भीड़ को उकसाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप मे आरोपी यूट्यूबर मिशु मंडल को शनिवार को गिरफ्तार के जेल भेज दिया गया। जिसमें कई युवाओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में मिशु मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को गिरिडीह में जनता जागरूकता संघ ने प्रदर्शन किया। हालांकि इस प्रदर्शन को झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का भी समर्थन रहा।

स्थानीय झंडा मैदान से जनता जागरूकता संघ और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के काफी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने जुलूस निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए टॉवर चौक पहुंचे। भी इस दौरान सभी युवा हाथ में तख्तियां लिए यूट्यूबर मिशू मंडल को रिहा करने की मांग कर रहे थे।हालांकि कई स्थानों पर नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने युवाओं को समझाने का प्रयास करते दिखे। इस दौरान युवा टॉवर चौक पहुंचे और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया।

sawad sansar

मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति की रिहाई का आंदोलन नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, मान-सम्मान, हक-अधिकार और लोकतांत्रिक आवाज़ की रक्षा का संघर्ष है। कहा कि आज जिस तरह जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लेकिन गिरिडीह की जागरूक जनता ने यह साबित कर दिया कि अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले आज भी जिंदा हैं।

प्रदर्शन में राजेश चंद्रवंशी, सिद्धांत रंजन, वतन, संदीप माला, विकास झारखंडी रवि रंजन मंडल, विकास रंजन, शुभम कुमार, मीडिया प्रभारी इमरान हसन, केंद्रीय संगठन सचिव अर्जुन पंडित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.