Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मुख्य चुनाव आयुक्त मामले में राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

कहा के चुनाव आयुक्तों ने बैठक कर राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष का खोला पोल

0 12

गिरिडीह। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को गिरिडीह में प्रेसवार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त समेत कई मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयुक्त समेत तीनों आयुक्त एक साथ सामने आए और स्पष्ट कर दिया कि एसआईआर समेत तमाम मुद्दों पर तीनों आयुक्तों की सहमति थी। किसी मुद्दे पर एकतरफा निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन देश हैरान है कि पूरा विपक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सिर्फ अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट पर एसआईआर के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे है। ऐसा लगा कि राहुल गांधी को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोई बड़ा हथियार मिल गया है। जिसका इस्तेमाल अब सिर्फ राहुल गांधी नहीं, बल्कि पूरा भटका हुआ विपक्ष करने के मूड में है।

 

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत भटके हुए मुसाफ़िर की तरह हो गई है। कोई कुछ भी कह दे, बस उसे मान कर मोदी सरकार और ज्ञानेश कुमार पर हमले करते रहना है। कहा कि देश भी एक ऐसे नेता प्रतिपक्ष की राजनीति को देखकर अचंभित है। कहा कि अभी तक के हालात तो ठीक है, लेकिन कही ऐसा न हो कि 2029 में राहुल गांधी ही इंडी गठबंधन के खत्म होने का कारण न बन जाए।

 

sawad sansar

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर बिल का विरोध सिर्फ झारखंड तक क्यों सीमित है। ये समझ में नहीं आ रहा है। जबकि देश के कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। उन राज्यों में कांग्रेस के नेता मुंह तक नहीं खोल रहे, लेकिन विरोध सिर्फ झारखंड तक ही है। एमएमडीआर बिल को देश और राज्यहित का बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के एक भी नेता आज तक एमएमडीआर बिल को लेकर कुछ साबित नहीं कर पाए है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.