Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मीडिया कोषांग की नोडल पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ की बैठक

कार्य प्रणाली एवं कार्य दायित्वों के संबंध में विस्तार से की चर्चा

0 1,085

गिरिडीह। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम चुनाव में मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मीडिया कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने मीडिया कोषांग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए कहा कि मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान किसी राजनीतिक दल/अभ्यर्थी द्वारा अपने पक्ष में मतदान हेतु प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य मामलों की गतिविधियों के संचालन एवं निगरानी का कार्य करेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की कार्य प्रणाली एवं कार्य दायित्वों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी चौनल आदि पेड न्यूज पर निगरानी रखनी होगी। नियमित समाचार पत्र की कतरन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के फेक न्यूज, चुनावी पोस्ट या वीडियो आदि की भी जांच करेंगे।

sawad sansar

बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक सह मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी कौशिक अप्पू, सहायक नगर आयुक्त सह सहयोगी पदाधिकारी अशोक हांसदा, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर आशुतोष कुमार तिवारी, साउंड ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, अनुसेवक समेत जिला जनसंपर्क कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.