Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मारवाड़ी युवा मंच ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

करीब डेढ़ सौ लोगों ने कराई जांच, शहर के अलग अलग इलाकों में लगाया जायेगा शिविर

0 16

गिरिडीह। मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा रविवार की सुबह कालीबाड़ी चौक पर डी क्लब द्वारा निःशुल्क मधुमेह, रक्तचाप एवं वजन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में कुल 145 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराई।

मौके पर मौजूद शाखा सचिव युवा निखिल झुनझुनवाला ने बताया कि समाजहित में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कई कार्यकम चलाए जा रहे है। इसी क्रम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। बताया कि मंच ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक माह गिरिडीह के अलग-अलग क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

sawad sansar

शिविर के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, गिरिडीह शाखा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश खेतान, युवा धीरज जैन, युवा राहुल केडिया एवं युवा अमित अग्रवाल उपस्थित थे। वही शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष युवा अंकित सरावगी, संयोजक युवा सुशील झुनझुनवाला, युवा सूरज बागला, युवा सोनू सिंघानिया, कोषाध्यक्ष युवा शेखर जालान एवं जॉइंट सेक्रेटरी युवा अंकुश बसाईवाला का विशेष योगदान रहा।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.