Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वेंकटेश्वर स्पंज आयरन में कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

कोयला लोड ट्रक को पीछे करने के दौरान हुई घटना, परिजन से मिलने पहुंचे भाजपा नेता चुन्नूकांत और मानले नेता राजेश सिन्हा

0 11

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अधोगिक इलाके में संचालित वेंकटेश्वर स्पंज आयरन में देर रात फैक्ट्री के सुपरवाइजर राजकिशोर सिन्हा की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा धनबाद के सिंदरी के रहने वाले थे। वे पिछले 20 वर्षों से वैंकटेश्वर स्पंज आयरन फैक्ट्री कंपनी के कुटिया गली रोड स्थित क्वार्टर में रहते थे।

 

फैक्ट्री के एक मजदूर की माने तो देर रात को जब सुपरवाइजर राजकिशोर सिन्हा कोयला लोड हाइवा को पीछे करा रहे थे। इसी दौरान कोयला लोड हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फैक्ट्री के मैनेजर सर्वेश कुमार और मुफ्फसिल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

sawad sansar


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान मृतक के भांजे आयुष रंजन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए प्लांट प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के महासचिव एवं भाजपा नेता चुन्नू कांत और माले नेता राजेश सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा प्लांट प्रबंधन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.