Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बस स्टैंड में स्व बबलू आजाद की स्मृति में कांवरिया सेवा शिविर का हुआ आयोजन

कावंरियों के बीच फल और शुद्ध पेयजल का किया गया वितरण

0 5

गिरिडीह। स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में उनके पुत्र पूर्व पार्षद शिवम आजाद और उनके सहयोगियों द्वारा सावन माह में बस स्टैंड कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और श्रद्धा की भावना से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में कांवरियों ने पहुंचकर सेवा का लाभ लिया। शिविर में उपस्थित भाजपा नेता सह पूर्व मेयर दिनेश यादव, कांग्रेस नेता अजय कुमार सिन्हा, उपमहापौर सुमित कुमार, पार्षद सरिता श्रीवास्तव, निरंजन तिवारी, अधिवक्ता अमित सिंहा, शशि सिन्हा, चंदन वर्मा सहित अन्य लोगों ने कांवरियों के बीच फल एवं शुद्ध पेयजल का निःशुल्क वितरण किया गया। लंबी यात्रा के बाद बस स्टैंड पहुंचने वाले कांवरियों को सेवा शिविर के माध्यम से राहत और सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान कांवरियों के बीच खुशी, उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।

शिविर में मौजूद लोगों ने पूरे सेवाभाव के साथ कांवरियों का स्वागत किया और उन्हें फल-मूल एवं पेयजल उपलब्ध कराया। सेवा कार्य के दौरान ‘बोल बम’ के जयघोष और कांवरियों के उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

sawad sansar

शिविर को सफल बनाने संतोष यादव, राजेंद्र सिंह, विकास यादव, अजय तिवारी, प्रवीण सिन्हा, विकास हाड़ी, बबलू सिंह, विशाल, रोहित, राजा, राजेश एवं अंकित सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।o

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.