पंचायत चुनाव के मद्देनजर अर्जुन सेना ने की बैठक
पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर।

गिरिडीह। गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित निजी आवास में रविवार को स्थानीय नेता अर्जुन बैठा की अध्यक्षता में अर्जुन सेना संगठन की बैठक हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायतवार संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन बैठा ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में संगठन को ओर अधिक मजबूत किया जाएगा। पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। कहा कि संगठन समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पंचायतवार रणनीति बनाई गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस दौरान बैठक में वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। बैठक में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

