Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा शाखा ने महिलाओं को किया सम्मानित

0 1,456

गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रेरणा शाखा ने शुक्रवार को महिलाओं का सम्मानित किया। जिसमें ताइक्वांडो खेल स्पर्धा में गिरिडीह की शान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाली खिलाड़ी तनीषा आर्या और विषम परिस्थितियों में स्वयं को आदर्श रूप में सक्रिय रखने वाली पूनम अनिता गुप्ता और शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया को भी सम्मानित किया गया। जिनमें एक है

मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष रिया अग्रवाल ने कहा कि नारी को सम्मान किसी एक विशेष दिवस पर नहीं बल्कि हमेशा मिलना चाहिए। आधी आबादी की प्रतिनिधि को अपने निर्दाेष वज़ूद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और पुरुष प्रधान समाज में अधिकांश जगह नारी दोयम दर्जे का सम्मान पाती है, जो दुःखद है। कहा कि प्रेरणा शाखा ने वैसी महिलाओं का सम्मान किया है जिनके किरदार में संघर्ष शामिल रहा है।

sawad sansar

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रिया अग्रवाल, सचिव रुचि खेतान, कोषाध्यक्ष अनुष्का शर्मा के साथ सदस्य सोनू चौधरी, किरण शर्मा, खुशबू खेतान, शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया सहित प्रेरणा शाखा की अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.