Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर थाना पुलिस ने सर्राफा व्यवसायियों के साथ की बैठक

दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सही एंगल व रख रखाव का दिया निर्देश

0 32

गिरिडीह। सर्राफा दुकानों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन व संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों के साथ मंगलवार को एक आपात बैठक की। बैठक में सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन, सचिव राजन बर्णवाल, कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन, मो○ आसिफ, उप सचिव राजीव तर्वै, रंजीत स्वर्णकार, जीतू बर्मन, कुंदन बर्मन समेत अन्य कई कारोबारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन सिंह ने कहा कि विगत दिनों पुलिस पदाधिकारियों के नंबर अंकित पोस्टर जिन प्रतिष्ठानों में चिपकाए गए थे, उस दौरान देखा गया कि कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगे हुए नहीं है या कैमरे का एंगल सही नहीं है। सीसीटीवी सही से काम कर रहा है या नहीं इसकी जांच भी नियमित रूप से नहीं की जा रही है। उन्होंने कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरों के एंगल को अंदर के साथ बाहर भी सही तरीके से लगाने का सुझाव दिया। कहा कि मुहर्रम के त्योहार को देखते हुए सीसीटीवी को दुरुस्त कर मुख्य मार्ग की गतिविधियों को ध्यान में रखकर कैमरे का एंगल ठीक करने का निर्देश दिया। ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में भी फुटेज काम आ सके।

sawad sansar

इस दौरान अध्यक्ष राहुल बर्मन ने भरोसा दिलाया कि पुलिस-प्रशासन से मिले दिशा निर्देश के आलोक में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम किया जाएगा ताकि अपनी सुरक्षा के साथ शहर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था में सीसीटीवी फुटेज काम आ सके।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.