Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के मौके पर केएन. बक्शी बीएड. कॉलेज में हुआ छात्र सम्मेलन

युवाओं और छात्राओं को डॉ मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

0 32

गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के अंतर्गत सोमवार को बेंगाबाद स्थित केएन. बक्शी बीएड. कॉलेज में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, भाजपा संसदीय दल कार्यालय के सचिव शिवशक्ति बक्शी, भाजपा गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय व भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने की।

sawad sansar

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, शिक्षा, अखंड भारत एवं युवा शक्ति के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को डॉ मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक कार्यों में सकारात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर सुनील पासवान, विनय सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, देवराज, जिला मंत्री दीपक यादव, सुरेश मंडल, नवनीत सिंह, राजेश पोद्दार, रामरतन राम, सुभाष सिन्हा, शिवपूजन राम, सौरभ मिश्रा, हरमिंदर सिंह बग्गा, विक्की गुप्ता, अमित गुप्ता, मनीष वर्मा, श्रेयांश, राहुल राज, सुरेंद्र राज सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.