Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार पुलिस ने अवैध शराब के अड्डे पर की छापेमारी, तीन हजार लीटर महुआ शराब किया नष्ट

सात पानी टंकी से जावा महुआ सहित शराब बनाने के कई सामान किया जब्त

0 1,555

गिरिडीह। धनवार थाना पुलिस ने एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की अहले सुबह अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चट्टी उपर टोला में छापेमारी करते हुए महुआ शराब के स्टॉक नष्ट करने के साथ कई सामान जप्त किया है। जप्त सामानों में महुआ शराब के निर्माण में इस्तेमाल में आने वाले बर्तन, डब्बा समेत कई और सामान शामिल है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले सिंडिकेट का मास्टर माइंड फरार होने में सफल रहा।

धनवार एसडीपीओ साजिद जफर और थाना प्रभारी नंदू पॉल की माने तो इलाके के इस शराब के सिंडिकेट का मास्टर माइंड गोविंद साहू बताया जा रहा है। बताया की गुप्त सूचना पर अहले सुबह चट्टी उपर इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन हजार लीटर महुआ शराब के स्टॉक को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं सात बड़े पानी टंकी में तैयार जावा महुआ को भी जप्त किया गया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.