Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे जिले से करीब 150 फरियादी, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निष्पादन

कहा जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम, लोगों की समस्याओं का होता है त्वरित समाधान

0 23

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत हुए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से लगभग 150 से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हुए थे। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेयजल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की बातें सुनीं। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की। जिन मामलों के समाधान हेतु विस्तृत जांच अथवा विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी , न मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

sawad sansar

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.