Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गावां थाना के समक्ष किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

कहा भाजपा के युवा आक्रोश रैली से डरी हुई है झारखंड सरकार

733

गिरिडीह । जिले के गावां प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गावां थाना के समक्ष सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साथ ही झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।
भाजपा कार्यकर्ता व नेता गावां स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां से उन्होंने गावां बाजार से पैदल मार्च करते हुए गावां थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि शुक्रवार को रांची के मोहराबादी मैदान में भाजपा के युवा आक्रोश रैली के दौरान जिस वक्त झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संबोधन कर रहे थे, उसी वक्त पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए एवं पानी का बौछार किया गया। यह सब भाजपा से डरी सहमी झारखंड सरकार के इशारे पर किया गया।

sawad sansar

प्रदर्शन में गावां मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद, आनंदी यादव, दिलीप बरनवाल, पवन सिंह, विशाल सिंह, राजेश कुमार, मनोज सिंह समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता

ITI

Comments are closed.