Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो नेताओं ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 83वीं जयंती, किया नमन जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कंबल

0 566

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा रविवार को जिला कार्यालय में श्रद्धेय दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की 83वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मौके पर राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।

इस दौरान सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए लगभग एक हजार जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल एवं भोजन का वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वीर शिबू सोरेन झारखंड को उसकी असली पहचान दिलाने वाले महान नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास और गौरव की नई गाथा लिख रहा है, जिसका पूरा श्रेय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जाता है।इस दौरान झामुमो नेता अजीत सिंह पप्पू, शहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, रॉकी सिंह सहित अन्य नेताओं ने दिशोम गुरु के संघर्ष, विचारधारा एवं योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.